भारत
तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान
jantaserishta.com
15 Dec 2025 2:02 PM IST

x
पुलिस ने दोनों शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा.
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी केवल 20 मीटर तक ही रह गई थी, जिसके चलते तेज रफ्तार एक गाड़ी एक्सप्रेसवे से उतरते समय खड़े कंटेनर में जा घुसी, जिससे गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से कंटेनर में घुस गया और गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसा देख लोग रास्ते में रुकने लगे और देखते ही देखते जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
पुलिस जांच में एक शव की पहचान जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई। दूसरे शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने घने कोहरे में सफर के दौरान वाहन चालकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। मृतकों के परिजनों को तहरीर दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सप्रेसवे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। घनी धुंध के कारण ड्राइवर रोड पर खड़े कंटेनर को देख नहीं पाया और कंटेनर में पीछे से गाड़ी घुस गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे से हादसे न हो इसके लिए हाईवे पर व्यवस्था की जा रही है। वाहनों के पीछे स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे कोहरे में भी दूर से आ रहे वाहनों को देखा जा सके और हादसे पर रोक लगाई जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





