भारत

एक बेटे ने 14 साल बाद अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया, फायरिंग हुई

jantaserishta.com
5 Oct 2025 10:49 AM IST
एक बेटे ने 14 साल बाद अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया, फायरिंग हुई
x
फैली सनसनी.
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलोरा गांव में 14 साल पहले अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए एक युवक ने 45 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस के अनुसार पीड़ित, जिसकी पहचान जयवीर के रूप में हुई है. शनिवार शाम अपने खेतों से घर लौट रहा था. तभी आरोपी राहुल (30) ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जयवीर की हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी. राहुल के पिता बृजपाल की 2011 में जयवीर ने हत्या कर दी थी. जिसके लिए उसे 11 साल की जेल हुई थी. जेल से रिहा होने के बाद जयवीर पिछले तीन साल से गांव में रह रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story