भारत

बाइक में घुसा सांप, अचानक बाहर निकलने से युवक के उड़े होश

jantaserishta.com
20 July 2025 5:00 PM IST
बाइक में घुसा सांप, अचानक बाहर निकलने से युवक के उड़े होश
x
वीडियो भी सामने आया.
झांसी: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते सांपों के बिलों में पानी भर गया है और ऐसे में सांप खुले में निकलकर रिहायशी इलाकों में शरण ले रहे हैं. इसी दौरान झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक ज़हरीला सांप मोटरसाइकिल की सीट के नीचे जा छुपा था.
गांव के रहने वाले सौरभ साहू, जो अपनी पढ़ाई से संबंधित कागज़ लेकर पंचायत भवन स्थित जन सेवा केंद्र जा रहे थे, रास्ते में उन्हें फोन कॉल आया. कॉल रिसीव करने के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और बात करने लगे, तभी एक 6 फीट लंबा सांप उनकी बाइक की सीट के नीचे जा छुपा. यह नज़ारा सामने से आ रहे ब्रिज किशोर नाम के ग्रामीण ने देखा. उन्होंने तुरंत सौरभ को इस बारे में बताया.
देखते ही देखते गांव के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए और सीट हटाकर सांप को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद जैसे ही सांप बाहर निकला और झाड़ियों की तरफ भागने लगा, तभी एक युवक ने डंडे से उस पर कई बार वार कर उसकी जान ले ली.
ग्रामीण हरिराम साहू ने बताया कि 'मैं पंचायत भवन कुछ कागज़ बनवाने गया था और लौटते समय कॉल आई तो बाइक खड़ी करके बात कर रहा था. तभी सांप आकर सीट के नीचे घुस गया. ग्रामीणों की मदद से सांप को बाहर निकाला गया, पर उसे मार दिया गया.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story