
x
तीन महीने बाद सामने आया हत्या का सच
Gorakhpur गोरखपुर: गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में हुई प्रेम सागर यादव की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के तीन दोस्तों ने मिलकर की थी। आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद और थप्पड़ का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, बैजलपुर ग्राम पंचायत भवन के पास सड़क किनारे प्रेम सागर यादव गंभीर रूप से घायल हालत में मिले थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ज्ञानेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई और तीन आरोपियों तक पहुंच गई। जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले शराब पार्टी के दौरान प्रेम सागर का अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू और अखिलेश यादव से विवाद हुआ था। इस दौरान प्रेम सागर ने अजीत को थप्पड़ मार दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को अखिलेश ने प्रेम सागर को मिलने के लिए बुलाया और उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में होने के बाद उसने अपने साथियों अजीत और सुधीर को बुलाया। तीनों उसे कार से सुनसान इलाके में ले गए और लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी अखिलेश यादव (20), अजीत यादव उर्फ सिंटू (40) और सुधीर यादव (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल वाहन और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
TagsGorakhpur Crime NewsGorakhpur Murder CasePrem Sagar Yadav MurderUP Crime NewsHarpur Budhat PoliceFriendship Murder CaseRevenge KillingUttar Pradesh PoliceGorakhpur Latest NewsCrime News HindiMurder InvestigationUP Police Actionदोस्तों ने की हत्याHindi News Todayगोरखपुर क्राइम न्यूज़गोरखपुर मर्डर केसप्रेम सागर यादव मर्डरयूपी क्राइम न्यूज़हरपुर बुदहट पुलिसदोस्ती मर्डर केसबदला लेने के लिए हत्याउत्तर प्रदेश पुलिसगोरखपुर लेटेस्ट न्यूज़क्राइम न्यूज़ हिंदीमर्डर इन्वेस्टिगेशनयूपी पुलिस एक्शनहिंदी न्यूज़ टुडे
Next Story





