भारत

एक झापड़ ने युवक को बना दिया साइको क्रिमिनल, जींस पहने वाली लड़कियों के साथ करता था ये काम

jantaserishta.com
3 Nov 2020 5:07 PM IST
एक झापड़ ने युवक को बना दिया साइको क्रिमिनल, जींस पहने वाली लड़कियों के साथ करता था ये काम
x

 फाइल फोटो 

पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में लड़कियों पर ब्लेड से हमला कर दहशत फैलाने वाले साइको बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी आकाश सागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. हापुड़ एसपी संजीव सुमन (SP Sanjeev Suman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़ा गया आरोपी आकाश सागर कूरियर कंपनी में काम करता है और घर-घर होम डिलीवरी देने जाता था. कुछ दिन पहले होम डिलीवरी के दौरान उसकी बाइक किसी लड़की से टकरा गई थी, जिसके बाद लड़की ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया था. आरोपी को थप्पड़ जड़ने वाली लड़की ने कुर्ता और जींस पहनी हुई थी. इस घटना के बाद अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए आकाश ने उस लड़की को तलाशा लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद उसने कुर्ता और जींस पहनी हुई लड़कियों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया.




एसपी ने बताया कि आकाश ने सोमवार सुबह मंदिर जा रही एक छात्रा पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया था. इसके बाद उसने दोबारा से एक महिला पर ब्लेड से हमला किया. हमले की शिकार दोनों ही लड़कियों ने कुर्ता और जींस पहनी हुई थी. दोनों पीड़ितों को यह मालूम नहीं था कि हमला करने वाला शख्स कौन है और उन पर ब्लेड से हमला क्यों किया गया?

पुलिस ने ऐसे की आरोपी की पहचान

घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई. कोई भी समझ नहीं पा रहा था कि आखिर सड़क पर जा रही लड़कियों पर कौन और क्यों हमला कर रहा है? शुरुआत में हापुड़ पुलिस भी कुछ समझ नहीं पा रही थी, जिसके बाद हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने एसओजी के साथ पुलिस की कई टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई थी. पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटीं और सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालना शुरू किया. सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.

लड़की ने मारा था थप्पड़

हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आकाश सागर एक साइको किस्म का अपराधी है, जो कुर्ता और जींस पहनी लड़कियों को अपना निशाना बना रहा था. आरोपी का कुछ दिन पहले एक कुर्ता और जींस पहनी लड़की से विवाद हुआ था. इसके बाद लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था. इसी के बाद से उसने कुर्ता जींस पहनी लड़कियों पर सोमवार की सुबह ब्लेड से हमला किया था. पुलिस ने आकाश के पास से खून से सना ब्लेड, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने आकाश सागर को जेल भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story