
त्रिपुरा। गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति पड़ोसी की हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार को आरोपी की पीट-पीटकर उसे जान से मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मनुबाजार पुलिस थाने के अंतर्गत कलचेर्रा गांव का आशीष देबनाथ मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
वह उन्मादी हो गया जिसके बाद 2 स्थानीय लोग उसे शांत कराने के लिए गए। उपविभागीय पुलिस अधिकारी नित्यानंद सरकार ने बताया, ‘देबनाथ हिंसक हो गया और उसने दोनों पर हमला कर दिया। उसने उनमें से एक पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।’
देसप्रिय भट्टाचार्य की हत्या करने के बाद देबनाथ शव को पास के तालाब में ले गया और लोहे की छड़ के साथ वहीं रहा। ग्रामीणों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस की एक टीम कलचेर्रा गांव पहुंची। पुलिस वैन को देखकर देबनाथ ने भागने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। ग्रामीणों ने देबनाथ को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’





