भारत

सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया, कैदियों को मिल रहा 'वीआईपी ट्रीटमेंट'

jantaserishta.com
9 Nov 2025 9:39 AM IST
सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया, कैदियों को मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट
x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहार सेंट्रल जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें जेल के अंदर बंद कुख्यात कैदियों को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते और टीवी देखते हुए देखा गया है. इन वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
वायरल वीडियो में आतंकी संगठन ISIS का भर्ती करने वाला जुहाद हामिद शकील मन्ना और सीरियल रेपिस्ट और किलर उमेश रेड्डी नजर आ रहा है. वीडियो में उमेश रेड्डी को अपने सेल में आराम से टीवी देखते हुए देखा गया, जबकि शकील मन्ना मोबाइल फोन पर बात करता नजर आया. आरोप है कि मन्ना जेल में रहते हुए भी अपने साथियों से संपर्क में था.
ये वीडियो कब शूट किए गए, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इनके सामने आने के बाद सुरक्षा में बड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है. जेल प्रशासन ने कहा है कि आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है ताकि वीडियो की सच्चाई और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके. जेल अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी."
यह पहला मौका नहीं है जब परप्पना अग्रहार जेल की सुरक्षा पर सवाल उठे हों. इसी साल अक्टूबर में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गुंबाची सेना नाम के कुख्यात अपराधी को जेल के अंदर जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था. उस वीडियो में वह केक काट रहा था, सेबों की माला पहने हुए था और आसपास अन्य कैदी जश्न मना रहे थे.
पिछले साल भी इसी जेल से एक और विवादास्पद तस्वीर सामने आई थी, जिसमें कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा, जो रेणुकास्वामी हत्या केस में जेल में बंद हैं, को ‘VIP ट्रीटमेंट’ मिलता दिखाया गया था. तस्वीर में वे कुर्सी पर बैठे हुए, हाथ में सिगरेट और कॉफी मग लिए, अन्य कैदियों से बात कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story