भारत
सामने आया डायग्नोस्टिक सेंटर का गजब कारनामा, पुरुष BJP नेता के उड़ गए होश
jantaserishta.com
21 Jan 2026 11:05 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में निजी डाइग्नोस्टिक सेंटर की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. शहर के स्टेशन रोड स्थित 'सतना डायग्नोस्टिक सेंटर' ने एक 47 वर्षीय पुरुष की सोनोग्राफी रिपोर्ट में गर्भाशय (यूट्रस) होने की पुष्टि कर दी है. हैरत की बात यह है कि यह लापरवाही किसी आम व्यक्ति के साथ नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के साथ हुई है.
हैरान परेशान करने वाली घटना उचेहरा नगर पंचायत के अध्यक्ष निरंजन प्रजापति के साथ घटी है. दरअसल मरीज निरंजन प्रजापति को पिछले कुछ दिनों से पेट में तकलीफ हो रही थी.
उचित उपचार के लिए उन्होंने ने 13 जनवरी को सतना डायग्नोस्टिक सेंटर में अपनी सोनोग्राफी कराई. जब रिपोर्ट सामने आई, तो उनके होश उड़ गए. रिपोर्ट में न केवल पुरुष के शरीर में गर्भाशय दिखाया गया, बल्कि उसे 'उल्टा' (Anteverted) भी बताया गया.
इस गंभीर लापरवाही को लेकर जब डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. अरविंद सराफ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. वहीं, मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
निरंजन प्रजापति ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे पेट में दर्द था और सूजन आने लगी थी. बहुत तकलीफ थी. मैंने उचेहरा में प्राइमरी इलाज लिया. इलाज लेने के बाद मैं दूसरे दिन जब मेरे को राहत न लगी तो मैं सतना गया. सतना में सोनोग्राफी करवाई. सोनोग्राफी की रिपोर्ट जो आई, उसमें ध्यान नहीं दिया. मैंने डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर से दवाई ली. फिर भी रिलैक्स नहीं लगा तो हम जबलपुर गए और जबलपुर में इलाज कराके फिर वापस आए. इसी बीच जबलपुर वाले डॉक्टर ने सतना की रिपोर्ट में देखा कि इसमें गर्भाशय (Uterus) था. उन्होंने बताया कि ये रिपोर्ट किसने दे दी? ये आपकी रिपोर्ट ही नहीं है. मैंने बोला कि रिपोर्ट तो मेरी ही है, जांच भी मेरी हुई है. अगर गलत रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई डॉक्टर ऑपरेशन कर देता, तो उसका जिम्मेदार कौन होता?''
सतना के (CMHO) ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा, "यह मामला गंभीर है और मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है. रिपोर्ट की वस्तुस्थिति का पता लगाकर जांच के निर्देश दिए गए हैं. यदि सेंटर की लापरवाही सिद्ध होती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
Tagsमध्य प्रदेशसतनासतना डायग्नोस्टिक सेंटरसोनोग्राफीMadhya PradeshSatnaSatna Diagnostic CenterSonography
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





