भारत

रूह कंपा देने वाला हादसा...ऐसे 3 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

jantaserishta.com
30 Jan 2026 5:00 PM IST
रूह कंपा देने वाला हादसा...ऐसे 3 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत
x
पढ़ें पूरी खबर.
राजकोट: राजकोट जिले के गोंडल-आटकोट हाइवे पर बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. छोटा उदेपुर से गोंडल की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 8 फीट नीचे जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई. इस हादसे में कार में सवार दो महिला शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:30 से 5:45 बजे के बीच हुआ. सुबह 5:45 बजे 108 एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा. जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन नीचे गिर गया.
हादसे के बाद कार पलट गई और फ्यूल रिसाव या शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दरवाजे जाम हो गए और अंदर मौजूद तीनों लोग बाहर नहीं निकल सके. कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही गोंडल नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर मौजूद लोगों की मौत हो चुकी थी. कार पलटने के कारण शवों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया था. इसके बाद दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक और कटर की मदद से कार के दरवाजे काटकर तीनों कंकालनुमा शव बाहर निकाले.
डिप्टी एसपी नवीन चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतकों की पहचान, उनके गंतव्य और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story