भारत
रूह कंपाने वाला जुर्म, मां और भाई का कत्ल कर पुलिस को बुलाया
jantaserishta.com
10 Nov 2025 1:17 PM IST

x
फैली सनसनी.
पश्चिम गोदावरी: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के भिमावरम कस्बे में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक मानसिक रूप से अस्थिर युवक ने अपनी मां और छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. यह खौफनाक घटना सुंकारा पड्डैय्या स्ट्रीट की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी 37 साल के गुनुपुडी श्रीनिवास ने आधी रात के करीब अपनी 60 साल की मां गुनुपुडी महालक्ष्मी और 33 साल के भाई गुनुपुडी रवीतेजा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के बाद, श्रीनिवास ने सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर अपने अपराध की जानकारी दी कि मैंने भाई और मां को मार डाला है. उसने सरेंडर करने की इच्छा जताई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अदनान नईम असमी आईपीएस, डीएसपी जय सूर्य और वन टाउन सर्किल इंस्पेक्टर नागराजू ने मौके पर पहुंचकर जांच की.
एसपी असमी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और अपने पिता की कोविड काल में हुई मौत के बाद से डिप्रेशन में था. इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और क्लूज टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद से सबूत जुटाए.
पुलिस का कहना है कि आरोपी की बहन, जो बेंगलुरु में रहती हैं, भिमावरम पहुंच रही हैं. उन्हीं की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा. एसपी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. स्थानीय लोग इस दर्दनाक वारदात को लेकर स्तब्ध हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मानसिक तनाव ने कैसे एक बेटे को अपनी ही मां और भाई का दुश्मन बना दिया. पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति का चिकित्सकीय मूल्यांकन करवा रही है और आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





