भारत

दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, अस्पताल में हुआ ये...

jantaserishta.com
29 Jun 2022 9:35 AM IST
दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, अस्पताल में हुआ ये...
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पानीपत के एक निजी अस्पताल में एक आवारा कुत्ता घुस गया और एक नवजात को मुंह में दबाकर बाहर खींच ले गया और उसे नोंच डाला, जिससे बाद में बच्चे की मौत हो गई। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई जब दो दिन का बच्चा (लड़का) अपनी दादी के बगल में फर्श पर सो रहा था। पुलिस के मुताबिक, किसी ने कुत्ते को अस्पताल में घुसते नहीं देखा था।
सेक्टर 13-17 थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) विजय कुमार ने कहा कि कुत्ता अस्पताल में घुसा और फर्श पर अपनी दादी के साथ सो रहे नवजात को मुंह से उठाकर बाहर ले गया। कुछ क्षण बाद बच्चे के रिश्तेदारों ने शोर मचाया, क्योंकि वह कहीं नहीं मिल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पता चला कि कुत्ते ने उसे बाहर ले जाकर नोंच डाला था।
थाना प्रभारी ने कहा कि बाद में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते को नवजात को मुंह में दबाकर बाहर ले जाते देखा जा सकता है।
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी मां प्रसव कराने के लिए पानीपत आई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story