भारत

आत्महत्या की कोशिश का एक अलग मामला

jantaserishta.com
25 Aug 2025 3:19 PM IST
आत्महत्या की कोशिश का एक अलग मामला
x
जानें पूरा मामला.
मथुरा; उत्तर प्रदेश के मथुरा से आत्महत्या की कोशिश का एक अजीब मामला सामने आया है.यहां वृंदावन इलाके में एक 50 साल के शख्स ने खुदखुशी के इरादे से यमुना में छलांग लगा दी. लेकिन पानी में कूदते ही उसका मूड बदल गया और वह एकाएक मदद के लिए चिल्लाने लगा. आस पास से गुजरते लोगों ने उसकी चीख सुनी तो पुलिस को जानकारी दी और उसे किसी तरह से बचा लिया गया.
वृंदावन थाने के एसएचओ संजय पांडे ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब 50 साल के सुंदर का अपने परिवार से झगड़ा हुआ. गुस्से और आक्रोश से भरकर उसने अपनी जान देने का फैसला किया और अपने घर के पास स्थित नदी में कूद गया.
हालांकि, छलांग लगाने के बाद, सुंदर को अहसास हुआ कि ये आइडिया ठीक नहीं था. ऐसे में खुद को बचाने के लिए उसने हाथ-पैर तेज़ी से हिलाने शुरू कर दिए. एसएचओ ने बताया कि जल्द ही वह एक पुल के खंभे से चिपक गया और मदद की गुहार लगाने लगा.
राहगीर भूरा सिंह ने उसकी पुकार सुनी और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) 7597 तुरंत मौके पर पहुंची और उसे नदी से बाहर निकाला गया. पानी का बहाव तेज था और खंभे पर सुंदर की पकड़ कमजोर होती जा रही थी. कांस्टेबल विशाल तोमर और ड्राइवर नरेश कुमार रस्सी के सहारे नदी में उतरे और उसे बचा लिया. बचाए जाने के बाद पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए, सुंदर ने स्वीकार किया कि खंभे से चिपके रहने से वह थक गया था और बस कुछ ही पलों में उसकी जान बच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story