भारत

रेस्टोरेंट में प्रेमी युगलों के निजी पलों को छिपे कैमरे से रिकॉर्ड करने का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Feb 2026 1:45 PM IST
रेस्टोरेंट में प्रेमी युगलों के निजी पलों को छिपे कैमरे से रिकॉर्ड करने का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सेंटर प्वाइंट के नाम से संचालित किए जा रहे रेस्टोरेंट में लड़के और लड़कियों को प्राइवेट रूम पैसे लेकर उपलब्ध कराए जा रहे थे. वहीं जब कपल प्राइवेट मोमेंट में होता था तो कर्मचारियों की तरफ से उनकी वीडियो बना ली जाती थी. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक कपल को कर्मचारी पर शक हुआ. जिसके बाद कपल ने हंगामा कर दिया. अब मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
दरअसल जिले के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में आने वाले लड़के-लड़कियों को रेस्टोरेंट के अंदर प्राइवेसी उपलब्ध कराई जाती थी. जिसके लिए रेस्टोरेंट में जीने के नीचे के बगल में एक छोटा कमरा बना था. उसमें सोफा डाला हुआ था. जिसको आने वाले प्रेमी जोड़ों को दिया जाता था. इसमें प्रेमी जोड़े अंतरंग हरकतें भी करते थे. इसी दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारी इन प्रेमी जोड़ों की जीने की साइड से लगे एक बैनर के अंदर से छेद करके मोबाइल से उनकी अंतरंग हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था.
इस घटना का खुलासा 4 फरवरी को उस समय हुआ जब एक प्रेमी जोड़ा रेस्टोरेंट में पहुंचा और वह भी इसी कमरे में था. लेकिन इस दौरान उन्हें एक कर्मचारी पर शक हुआ और लगा कि वह उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है. जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया और नाराजगी जताई. साथ ही अपने एक साथी को फोन करके रेस्टोरेंट पर बुला लिया. जब दोनों ने मिलकर उस कर्मचारी का मोबाइल चेक किया तो चौंक गए.
क्योंकि इस कर्मचारी के मोबाइल में 200 से ज्यादा प्रेमी जोड़ों के अंतरंगता के वीडियो मिले. जिसके बाद उन्होंने सबूत के तौर पर उसके मोबाइल की उन वीडियो की रिकॉर्डिंग भी की. वहीं जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू किया तो आरोपी कर्मचारी मौका देखकर मोबाइल को लेकर फरार हो गया. जिसके बाद कपल ने तुरंत 112 को पूरे मामले की सूचना दी.
सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए. उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट का प्राइवेट रूम भी देखा. हंगामा बढ़ते देख मीडिया के लोग भी वहां पहुंच गए. इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो कुछ समय बाद सीओ सिटी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे. पूरे मामले की जांच करते हुए सीओ सिटी ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है.
सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है. चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया है कि 4 फरवरी को डायल 112 के माध्यम से उन्हें रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी सतेंद्र द्वारा कुछ अनैतिक गतिविधियां कराए जाने की सूचना मिली थी. जिस पर वह वहां पहुंचे और उन्होंने इसके जांच की. रेस्टोरेंट के सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में ले लिया गया है.
फिलहाल रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है. इस रेस्टोरेंट का संचालन एक महिला अधिवक्ता द्वारा किया जाता था. लेकिन उनका कहना है कि वह दिन में कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं और शाम को ही रेस्टोरेंट में आती हैं. इस दौरान उनके कर्मचारियों द्वारा अगर ऐसा कुछ किया गया है तो उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story