भारत

सुरक्षा बल के एक जवान ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

Harrison
15 Sept 2023 11:58 PM IST
सुरक्षा बल के एक जवान ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार जवान दुर्गालाल गुर्जर (50) टोंक जिले का निवासी है। वह सीआईएसफ में वॉशरमैन (धोबी) के पद पर कार्यरत था।
वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव गया था। ड्यूटी पर वापस आने के कुछ दिन बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। दुर्गालाल परसों शाम को अपनी बैरक से गायब हो गया। पता चलने पर साथी जवान उसे तलाश कर रहे थे। थर्मल के कोल हैंडलिंग प्लांट के समीप जंगल में खेजड़ी के पेड़ से उसका शव बरामद किया।
सूचना दिए जाने पर उसका भाई मथुरालाल गुर्जर निवासी कमरावास टोड़ा जिला टोंक तथा अन्य परिवारजन गुरुवार को सूरतगढ़ पहुंचे।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दी। थाना प्रभारी की सत्यनारायण ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला।
Next Story