भारत

OMG! डीजल लूटने की मची होड़, एक्सीडेंट के बाद का VIDEO

jantaserishta.com
14 Dec 2025 12:00 PM IST
OMG! डीजल लूटने की मची होड़, एक्सीडेंट के बाद का VIDEO
x
जांच जारी.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाइवे 2 पर डीजल टैंकर से एक ट्रक टकरा गया. इससे ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. खलासी की हालत गंभीर है, जो करीब एक घंटे तक ट्रक के केबिन में फंसा रहा. वहीं टैंकर क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर डीजल हाइवे पर बह गया. तेल भरने के लिए राहगीरों और ग्रामीणों की होड़ लग गई.
हाइवे पर दोनों तरफ पांच किलोमीटर तक करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है. अकबरपुर कानपुर देहात के रहने वाले चालक ट्रक चालक जितेंद्र पुत्र लीलाधर, खलासी अजय निवासी कुछेछा हमीरपुर के साथ अकबरपुर स्थित प्लांट से डीजल भरकर सोनभद्र जा रहा था. टैंकर में 29 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था.
थरियांव थाने के सामने कुछ लोग खड़े थे, जिनको देख चालक ने टैंकर रोक दिया. उसी दौरान पीछे से सेम (बीन्स) लादकर आ रहा ट्रक टैंकर के पीछे भिड़ गया. इस हादसे में ट्रक चालक अमजद निवासी मेवात हरियाणा और उसका खलासी मोहम्मद अकरम घायल हो गए.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की केबिन को काटकर उसमें एक घंटे से फंसे खलासी को बाहर निकलवाया. ड्राइवर और खलासी दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया. वहीं टैंकर के क्षतिग्रस्त होने से तेल हाइवे पर बहने लगा. डीजल बहता देख लोग बाल्टी, बोतल आदि लेकर भरने के लिए दौड़े. लोग हाइवे के किनारे जमा हो रहे डीजल और टैंकर से बहने के दौरान बाल्टियों, बोतलों में भरने लगे.
कई लोग बोतल, डिब्बे और अन्य बर्तनों में डीजल भरते नजर आए. पुलिस ने लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. कुछ देर तक हाइवे पर अव्यवस्था बनी रही. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कराया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके. पूरे मामले की जांच की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null