भारत

रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आ गई, फिर...

jantaserishta.com
8 July 2025 9:49 AM IST
रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आ गई, फिर...
x
देखें वीडियो.
चेन्नई: तमिलनाडु के कडलूर ज़िले के सेम्मानकुप्पम गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसा तब हुआ जब एक स्कूल बस रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रही ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल छात्रों को कडलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में पांच बच्चे सवार थे.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल बस चालक ने ट्रेन आने की अनदेखी कर ट्रैक पार करने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे बच्चे बुरी तरह घायल हो गए.
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story