भारत

कांड हो गया दूल्हे के सामने, माथे पर दिखी चिंता की लकीरें

jantaserishta.com
4 Dec 2024 3:12 PM IST
कांड हो गया दूल्हे के सामने, माथे पर दिखी चिंता की लकीरें
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
महराजगंज: बारात आने के बाद लड़की वाले उसके स्वागत सत्कार में लग जाते हैं। दूल्हा जब द्वारचार के लिए लड़की के दरवाजे पर पहुंचता है तो लड़की पक्ष दूल्हा और लड़के वालों की खातिरदारी करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। हालांकि इस बीच कुछ हुड़दंगी भी होते जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला यूपी के महाराजगंज से सामने आया है। यहां गोरखपुर रोड पर स्थित श्याम पैलेस में मंगलवार की रात आई बारात के स्वागत के दौरान किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में लड़की पक्ष के पट्टीदारी के एक युवक के पैर में गोली लग गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के लिए घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार रॉय, नगर चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी पुलिस कर्मियों के साथ मैरेज हाउस पहुंचे। बारात में असलहा लेकर घूम रहे चार बॉडीगार्ड को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। ड्रोन और वीडियो कैमरे को कब्जे में ले लिया।
सेंट्रल बैंक के पूर्व मैनेजर के पुत्र की शादी में बारात गोरखपुर रोड पर स्थित श्याम पैलेस में आई थी। लड़की पक्ष घुघली क्षेत्र के सिरसिया से मैरेज हाउस में आया था। मैरेज हाउस में बारात पहुंचने के बाद बारातियों के स्वागत का दौर शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि उसी दौरान एक रायफल से फायरिंग हो गई। गोली राजन तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी(40) नाम के युवक के दाएं पैर के एड़ी के पास लगी। इससे पैर का निचले हिस्से का चीथड़ा उड़ गया। इससे सनसनी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के एक्स रे में हड्डी क्षतिग्रस्त नजर आ रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी ने मैरेज हाउस पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम निजी अस्पताल पहुंच घायल युवक से घटना को लेकर जानकारी ली। कोतवाल मनोज कुमार रॉय मैरेज हाउस पहुंचे। घटना के बाद बारात में असलहा लेकर घूम रहे चार बॉडीगार्ड को पुलिस कर्मी हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। जिस असलहा से गोली चली है, वह दूल्हे पक्ष का बताया जा रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार रॉय ने बताया कि गोली से घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रकरण में जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story