
x
घटना का वीडियो आया सामने
Kaushambi कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव के पास हुआ, जहां बालू से लदा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने से आ रहे CNG ऑटो से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ऑटो के ऊपर चढ़ गया और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर को अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराते देखा जा सकता है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
जानकारी के अनुसार CNG ऑटो मंझनपुर से यात्रियों को लेकर सिराथू की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कानपुर नगर के बर्रा निवासी आशीष मिश्रा (35) और हरदोई निवासी सूर्यांश बाजपेई (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं निर्मला देवी (55), राम सुमेर (40), रेखा देवी, 10 वर्षीय एकाग्र और मोहम्मद मोहसिन सहित अन्य यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। डीएसपी सदर शिवांक सिंह ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है तथा घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tagsकौशांबी सड़क हादसाCNG ऑटो दुर्घटनाट्रैक्टर ऑटो टक्करमंझनपुर-सिराथू मार्गकौशांबी न्यूजउत्तर प्रदेश दुर्घटनाआशीष मिश्रासूर्यांश बाजपेईसड़क हादसे का वीडियोजिला अस्पताल मंझनपुरडीएसपी शिवांक सिंहट्रैक्टर हादसाऑटो दुर्घटनायूपी ताजा खबरकौशांबी समाचारKaushambi road accidentCNG auto accidenttractor auto collisionManjhanpur-Sirathu roadKaushambi newsUttar Pradesh accidentAshish MishraSuryansh Bajpairoad accident videoDistrict Hospital ManjhanpurDSP Shivank Singhtractor accidentauto accidentUP latest news
Next Story





