भारत

इंसानियत के जज्बे को सलाम! बच्चा गहरे नाले में गिरा, नाले में कूदा पुलिसकर्मी

jantaserishta.com
27 Jan 2026 11:44 AM IST
इंसानियत के जज्बे को सलाम! बच्चा गहरे नाले में गिरा, नाले में कूदा पुलिसकर्मी
x
पढ़ें पूरी खबर.
मेरठ: यूपी के मेरठ में एक बच्चा गहरे नाले में गिर गया. उसकी उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है. बच्चे के गिरने की सूचना जैसे ही पुलिस को पुलिस फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. दारोगा खुद नाले में कूद गए. लेकिन अभी तक मासूम का पता नहीं चल सका है. घटना को 12 घंटे से अधिक हो गए हैं.
आपको बता दें कि मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी गेट के सामने एक 8-10 साल का बच्चा गहरे नाले में गिर गया. यह हादसा तब हुआ जब बच्चा नाले के किनारे झुककर कांच की बोतल निकालने की कोशिश कर रहा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया.
सूचना मिलते ही टीपी नगर प्रभारी अरुण मिश्रा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. प्रभारी ने बहादुरी दिखाते हुए खुद नाले में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना के दौरान थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने समय गंवाए बिना खुद नाले में उतरने का फैसला लिया. नाले के ऊपर कचरा जमा था और नीचे पानी का बहाव बेहद तेज था. सिल्ट और गहराई अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी बाधाएं आईं. इंस्पेक्टर के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने एक अनजान बच्चे की जान बचाने के लिए पद की गरिमा छोड़ खाकी का असली फर्ज निभाया.
मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीनें मंगवाईं. नाले पर जमे कूड़े और सिल्ट को हटाकर बच्चे को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. काफी मशक्कत के बाद इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि फिलहाल बच्चा गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पूरे नाले की गहन तलाशी ली गई है, लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story