भारत

200 रुपये की लॉटरी टिकट ने चमकाई किस्मत, बेटी के जन्म के दिन परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक

jantaserishta.com
9 Nov 2026 3:05 PM IST
200 रुपये की लॉटरी टिकट ने चमकाई किस्मत, बेटी के जन्म के दिन परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक
x
पढ़ें पूरी स्टोरी.
मानसा: दीपावली का त्योहार पंजाब के एक ग्रामीण परिवार के लिए ऐसी खुशियां लेकर आया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. महज 200 रुपये की मासिक लॉटरी टिकट ने परिवार की किस्मत चमका दी. देखते ही देखते परिवार डेढ़ करोड़ रुपये का मालिक बन गया. खास बात यह है कि जिस दिन परिवार की लॉटरी निकली, उसी दिन घर में एक नन्ही परी ने भी जन्म लिया था. एक तरफ बेटी के आने की खुशी और दूसरी तरफ करोड़ों रुपये जीतने की खबर ने इस दीपावली को परिवार के लिए यादगार बना दिया.
मामला पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा के सैदेवाला गांव का है. यहां रहने वाले एक ग्रामीण परिवार ने 200 रुपये की मासिक लॉटरी टिकट के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है. बुढलाडा के भीखी रोड स्थित धन्ना लॉटरी स्टॉल के मालिक धन्ना सिंह ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति उनके काउंटर पर पहुंचा था. उसने हरमन कौर नाम की महिला के नाम पर लॉटरी टिकट खरीदी थी. इसी टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला. लॉटरी का नतीजा सामने आते ही स्टॉल संचालक और परिवार में खुशी का माहौल बन गया.
इस कहानी को और खास बनाने वाली बात यह है कि शनिवार को ही विजेता परिवार के घर एक बेटी ने जन्म लिया था. हालांकि, नवजात बच्ची की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण परिवार के लोग उसे मेडिकल चेकअप के लिए लेकर गए हुए हैं.
लॉटरी स्टॉल के मालिक धन्ना सिंह ने बताया कि परिवार के वापस लौटने पर उन्हें स्टॉल पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा. फिलहाल परिवार के घर में नन्ही बेटी के जन्म और डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की दोहरी खुशी है. महज 200 रुपये की टिकट से मिली इस बड़ी रकम ने दीपावली के मौके पर परिवार की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story