भारत
रोहिंग्या युवक को चाकू से गोद डाला, शरीर पर मिले वार के 19 निशान
jantaserishta.com
18 Dec 2025 1:08 PM IST

x
फैली सनसनी.
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालापुर इलाके में रोहिंग्या समुदाय के 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे रोहिंग्या कैंप में हुई, जहां नशे की हालत में दो युवकों के बीच विवाद हो गया था.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही रोहिंग्या समुदाय से हैं. घटना के समय शराब के नशे में थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
आरोपी ने युवक के शरीर पर 19 बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर 19 गहरे चाकू के घाव पाए गए हैं.
बालापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरी घटना नशे में हुई लड़ाई का नतीजा है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नाबालिग है या नहीं. इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





