भारत

नेशनल-हाईवे पर वाहन पर गिरा चट्टान, 5 लोग घायल, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
24 Sept 2021 11:09 AM IST
नेशनल-हाईवे पर वाहन पर गिरा चट्टान, 5 लोग घायल, हुआ कुछ यूं...
x
बारिश लगातार कहर बरपा रही है.

शिमला/सोलन. हिमाचल प्रदेश में बारिश लगातार कहर बरपा रही है. वहीं, सड़क हादसे भी थम नहीं रहे हैं. गुरुवार को दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए. पहला हादसा शिमला में हुआ, जबकि दूसरे हादसा कसौली में हुआ. जानकारी के अनुसार, शिमला के शोघी के पास कालका-शिमला नेशनल-हाइवे पर शाम को वाहन पर चट्टानें गिरने से दो युवक घायल हो गए. इनकी पहचान विनोद (28) पंचकूला और विशाल (27) अंबाला निवासी के तौर पर हुई है.

दोनों शाम करीब सवा छह बजे शिमला से अंबाला लौट रहे थे. शोघी के पास सोनू बंगला में अचानक पहाड़ी से चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए और इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए. इसमें चालक विनोद को गंभीर चोट लगी हैं जबकि परिचालक विशाल को हल्की चोटें आई हैं. युवक पंचकूला से अंडे की सप्लाई देने रामपुर गए थे.
सोलन जिले के धर्मपुर से कसौली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़ककर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जा गिरी. हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर भेजा गया. धर्मपुर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है. यह हादसा रात करीब नौ बजे हुआ, जब चंडीगढ़ से पर्यटक कसौली घूमने जा रहे थे. तीनों युवकों की उम्र 25 साल के करीब है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story