भारत

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

jantaserishta.com
2 Nov 2026 4:41 PM IST
सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां
x
ब्रेन डेड.
हैदराबाद: हैदराबाद में 13 साल की एक बच्ची ने मौत के बाद भी छह लोगों को नई जिंदगी दे दी. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. इसके बाद परिवार ने दुख की इस घड़ी में हिम्मत दिखाते हुए उसके अंगदान का फैसला किया. बच्ची की दोनों किडनी, लिवर के दो हिस्से और दोनों आंखों की कॉर्निया छह जरूरतमंद मरीजों के काम आई.
बच्ची की पहचान गुडा रोहिता के रूप में हुई है. वह कुकटपल्ली के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. 20 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ ऑटो रिक्शा से मंदिर से लौट रही थी. इसी दौरान बालानगर फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में रोहिता गंभीर रूप से घायल हो गई.
उसे इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. आखिरकार 30 अक्टूबर को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया.
बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. लेकिन इस मुश्किल समय में उसके पिता नारायण राव और परिवार के दूसरे सदस्यों ने अंगदान का फैसला किया. उन्होंने जीवंदान अंगदान कार्यक्रम के तहत रोहिता के अंग दान करने की सहमति दी. इसके बाद रोहिता की दोनों किडनी, लिवर के दो हिस्से और दोनों आंखों की कॉर्निया निकाली गईं. इन अंगों से छह मरीजों को मदद मिली.
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस घटना पर दुख जताया और रोहिता के परिवार के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को खोने के गहरे दुख के बावजूद परिवार ने अंगदान के लिए आगे आकर बड़ा उदाहरण पेश किया है.
सज्जनार ने अपने संदेश में कहा कि आखिरी सांस लेने के बाद भी छोटी रोहिता ने छह लोगों को नई जिंदगी दी. अंगदान के इस निस्वार्थ काम के जरिए उसने ऐसी विरासत छोड़ी है, जो दूसरों को प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story