भारत
मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्याकांड में चल रहा था वांछित
jantaserishta.com
23 May 2024 9:59 AM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर इलाके में गुरुवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसका दूसरा साथी फरार हो गया है जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।
एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश, जिसकी पहचान गौरव के रूप में हुई है, विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, हत्या की घटना में इस्तेमाल एक चाकू तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बंथला नहर के पास आज तड़के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और स्वाट टीम दोनों ही चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को आते हुए देखा गया। संदिग्ध होने पर उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार हो गया है।
एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और एक खून लगा चाकू बरामद हुआ है। गौरव पर 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। उसके फरार साथी का नाम हेमंत बताया गया है और उस पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
आरोपी गौरव ने बताया कि हाल ही में लोनी बॉर्डर इलाके में विक्रम मावी के गला रेत कर हुई हत्या के मामले में वह और उसका दोस्त शामिल था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





