भारत

रिटायर्ड IG ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Dec 2025 3:46 PM IST
रिटायर्ड IG ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर.
पटियाला: पटियाला में रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल ने खुदकुशी की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को छाती में गोली मार ली. घटना के समय वे पटियाला स्थित अपनी रिहायश पर मौजूद थे. सूत्रों के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
घटना के बाद अमर सिंह चहल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story