भारत

कोरोना से ठीक हुए मरीज के दिमाग में मिला दुर्लभ सफेद फंगस, बन चुका था फोड़ा, डॉक्टर भी हुए हैरान

jantaserishta.com
6 Aug 2021 4:59 PM IST
कोरोना से ठीक हुए मरीज के दिमाग में मिला दुर्लभ सफेद फंगस, बन चुका था फोड़ा, डॉक्टर भी हुए हैरान
x
कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) गुजरते वक्त के साथ संक्रमितों में गंभीर लक्षण पैदा कर रही है जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं.

हैदराबाद. कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) गुजरते वक्त के साथ संक्रमितों में गंभीर लक्षण पैदा कर रही है जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं. अब हैदराबाद में कोरोना से रिकवर हो चुके एक मरीज के ब्रेन में दुर्लभ वाइट फंगस फोड़ा यानी एस्परगिलस (Aspergillus) मिला है. ये मरीज बीते मई महीने में कोरोना से संक्रमित हुआ था. बीमारी के वक्त उसके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था और उसे बोलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था.

तब स्कैन से पता चला था कि मरीज के ब्रेन में क्लॉट जैसी संरचनाएं बन रही हैं. लगातार इलाज किए जाने के बावजूद ये क्लॉट ठीक नहीं हुए. जब सर्जरी की गई तब पता चला कि वाइट फंगस ने फोड़ा बना लिया है जो कि बेहद दुर्लभ बीमारी मानी जाती है.
हैदराबाद के सनशाइन अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. पी. रंगनाथम का कहना है कि ऐसे फोड़े बेहद दुर्लभ हैं. भारत में ऐसे मामले में बिल्कुल न के बराबर आए हैं. उन्होंने कहा कि एक यूनीक केस है. सामान्य तौर पर फंगल इन्फेक्शन मधुमेह के मरीजों को जल्दी अपनी गिरफ्त में लेता है. लेकिन इस मरीज को मधुमेह की समस्या नहीं है.
बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद ब्लैक फंगस के केस एकाएक बढ़ गए थे. विशेष रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में इसके रोगियों की संख्या काफी ज्यादा थी. इसके बाद फंगस के कई स्वरूप सामने आए हैं. अब हैदराबाद में वाइट फंगस फोड़े के सामने आने के बाद डॉक्टरों के सामने एक नया चैलेंज खड़ा हो चुका है. हालांकि जैसे जैसे कोरोना की दूसरी लहर का असर कम हुआ, वैसे वैसे ब्लैक फंगस के मामले में भी कम होते गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story