भारत
व्यापारी से फोन पर 70 लाख की मांगी फिरौती, पुलिस ने जांच की तो सभी लोग रह गए दंग
jantaserishta.com
1 Sept 2024 5:57 PM IST

x
दो गिरफ्तार.
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में एक व्यापारी से फोन पर 70 लाख की फिरौती मांगी गई और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की. फिर पुलिस ने अपनी तकनीकी टीम की मदद से फोन कॉल की जांच की तो उसमें सेना के दो जवानों के नंबर मिले, जो इसी इलाके के रहने वाले थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, फरीदकोट पुलिस ने फिरौती के एक मामले को सुलझाया है, जिसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कुछ दिन पहले फरीदकोट के कोटकपूरा इलाके के एक व्यापारी से 70 लाख की फिरौती मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इस मामले में व्यापारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच की तो फिरौती मांगने वाला कोई अपराधी या गैंगस्टर नहीं बल्कि आर्मी का जवान निकला, जो फिलहाल सेना में सेवारत है. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने अकेले ही यह योजना बनाई थी या कोई और भी इनकी योजना में शामिल है.
एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि कोटकपूरा के एक व्यापारी से 70 लाख की फिरौती मांगी गई थी. शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जांच शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि कोटकपूरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दो आर्मी जवानों ने यह फिरौती मांगी थी. हमने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





