भारत

दीपावली से पहले रैली से होगा व्यापारियों को नुकसान, जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ : रामकृपाल यादव

jantaserishta.com
25 Oct 2026 11:28 AM IST
दीपावली से पहले रैली से होगा व्यापारियों को नुकसान, जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ : रामकृपाल यादव
x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने दीपावली से पहले इंडी गठबंधन की ओर से प्रस्तावित रैली को लेकर व्यापारियों की चिंताओं का समर्थन किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्या सभी को समझनी चाहिए, जिससे लोगों को नुकसान न हो।
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बात करते हुए व्यापारियों की ओर से इंडी गठबंधन से दीपावली से पहले प्रदर्शन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दरअसल, कनॉट प्लेस और रामलीला मैदान के आसपास बड़े पैमाने पर छोटे व्यापारी और बड़े व्यापारी रोजी-रोटी चलाते हैं। दीपावली का पीक समय रहेगा, दीपावली है, छठ है, कई त्योहार रहेंगे, तो व्यवसायी बेचारा इनकी रैली से परेशान होगा।
उन्होंने कहा कि रैली में कोई नहीं आने वाला है, भीड़ नहीं होने वाली है, फिर भी इनकी वजह से व्यापारियों को जो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए इस रैली को अभी टाल देना चाहिए, जिससे व्यापारियों की समस्या दूर हो सके।
सीईसी के खिलाफ विपक्ष द्वारा 'जन महाभियोग' की घोषणा पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष के लोग जो बोल रहे हैं, उनको बोलने दिया जाए। चुनाव आयोग ने सभी काम संविधान के तहत किया है और इससे कुछ होने वाला नहीं है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं और अपनी छवि चमकाना चाहते हैं, जो राष्ट्रीय हित में नहीं है। वे देशद्रोहियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ मिले हुए हैं। विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करते हुए, वे देश को अस्थिर करना चाहते हैं। केंद्र सरकार को हटाना चाहते हैं और सत्ता परिवर्तन लाना चाहते हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी थी, आज भी उनके साथ खड़ी है और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story