भारत

मैक्सिको में प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत

Subhi
16 Dec 2025 6:39 AM IST
मैक्सिको में प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत
x
प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त

मैक्सिको के मध्य हिस्से में सोमवार को एक छोटा प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना सैन माटेओ एटेंको इलाके में हुई, जो टोलुका एयरपोर्ट से करीब 5 किलोमीटर और राजधानी मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, यह विमान मैक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरकर आ रहा था. मैक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि विमान में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे. उन्होंने कहा, ‘अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तलाशी और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.’

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पायलट विमान को एक फुटबॉल मैदान पर उतारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान पास की एक इंडस्ट्रियल बिल्डिंग की मेटल छत से टकरा गया. टक्कर के तुरंत बाद भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.


Next Story