भारत
निजी कंपनी की बस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
jantaserishta.com
18 Sept 2025 9:42 AM IST

x
आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग पर काबू पाया.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक निजी कंपनी की बस में अचानक आग लग गई। उसके बाद चालक ने बस को साइड में रोका और उससे कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि उस वक्त बस में सिर्फ ड्राइवर ही मौजूद था, सवारियां नहीं थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुई। निजी कंपनी की बस अचानक आग की चपेट में आ गई। जिस वक्त घटना हुई, उस समय बस में सिर्फ चालक मौजूद था और कोई भी यात्री सवार नहीं था।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तत्काल पहुंच गईं। फायरमैन ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र से निजी कंपनी की एक बस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है। इस घटना के दौरान बस में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग की वजह से बस जलकर राख हो गई और भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बस में आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या फिर इंजन में किसी तरह की तकनीकी खराबी आग लगने की वजह हो सकती है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Tagsग्रेटर नोएडानिजी कंपनी की बस में लगी भीषण आगबसआगGreater Noida:A private company bus caught firefire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





