भारत
गर्भवती के पेट में लात मार दी गई, परिवार भ्रूण हाथों में लेकर SP ऑफिस पहुंचा
jantaserishta.com
11 Feb 2026 12:41 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में इंसाफ की दहलीज पर दर्द का ऐसा मंजर दिखा कि हर आंख नम हो गई. यहां एक परिवार मरा हुआ भ्रूण हाथों में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और आरोप लगाया कि दबंगों की मारपीट ने उनकी अजन्मी संतान की जिंदगी छीन ली. आरोप है कि दबंग पहले घर मे घुसे, अभद्रता की और इसके बाद गर्भवती महिला के पेट मे लात मारी और उसकी कोख उजड़ गई.
दरअसल मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव बिलौचपुरा का है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक उनके मकान में घुस आए और घर की महिलाओं से अभद्रता करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने घर की एक गर्भवती महिला को पेट में लात मार दी जिससे उसका गर्भपात हो गया.
महिला के पति के मुताबिक कि यह हमला अचानक नहीं था, बल्कि पुरानी रंजिश का नतीजा है. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला के पति का गांव के ही सुल्तान नाम के व्यक्ति से गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था. उसी रंजिश में यह हमला किया गया और एक अजन्मी जान चली गई. घटना से आहत परिवार मरे हुए भ्रूण को लेकर सीधे बागपत एसपी कार्यालय पहुंच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई.
इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए.उधर थाना सिंघावली अहीर के क्राइम इंस्पेक्टर ने आज तक को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





