भारत
शादी की सालगिरह पर गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई
jantaserishta.com
10 May 2026 9:59 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में दहेज के दानवों ने शादी के सालगिरह के दिन ही 3 माह की गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव की है. मृतका की पहचान मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. वारदात के बाद परिजन शव को छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
बताया जाता है कि गुड़िया की शादी 8 मई 2025 को सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर के साथ हुई थी. शादी के दौरान हैसियत के मुताबिक लड़की के पिता ने दान दहेज भी दिया था. गुड़िया 3 माह की गर्भवती हुई तो ससुराल वालों से दहेज में एक बुलेट और सोने की चेन की डिमांड कर दी गई. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गुड़िया को प्रताड़ित किया जाने लगा. वहीं शुक्रवार देर रात गुड़िया की हत्या कर दी गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद सिधवलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि सिधवलिया थाना अंतर्गत बखरौर गांव में एक नई नवेली दुल्हन जिसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी. महिला की फांसी लगने से मौत की सूचना मिली है. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





