भारत

महिला का रेप करके बनाया अश्लील वीडियो, फिर दो आरोपियों ने की बेशर्मी की सारी हदें पार

jantaserishta.com
2 Dec 2020 5:02 PM IST
महिला का रेप करके बनाया अश्लील वीडियो, फिर दो आरोपियों ने की बेशर्मी की सारी हदें पार
x

DEMO PIC 

ब्लैकमेल और रेप कर रहे थे.

हरियाणा के फतेहाबाद में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का मामला सामने आया है. दो आरोपी महिला की अश्लील वीडियो बनाकर पिछले 2 वर्षों से लगातार ब्लैकमेल और रेप कर रहे थे. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ रेप और मारपीट का मामला दर्ज किया है.

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फतेहाबाद की जाखल इलाके की नाजर सिंह और रतिया इलाके की गुरजीत सिंह पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2 वर्ष पहले गुरजीत सिंह ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया.
उसी वीडियो के आधार पर लगातार दो वर्षो से गुरजीत सिंह और नाजिर सिंह उसका शोषण कर रहे हैं. पीड़िता ने फतेहाबाद के रतिया थाना में मामले की शिकायत दी है. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376(2) 450, 384 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामले की जानकारी देते हुए फतेहाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story