भारत

एक पुलिसकर्मी शहीद, आतंकवादियों ने किया गश्त पार्टी पर हमला

Admin2
7 Aug 2021 8:13 PM IST
एक पुलिसकर्मी शहीद, आतंकवादियों ने किया गश्त पार्टी पर हमला
x
BREAKING

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पोरा के पंबे इलाके में शनिवार को एक पुलिस पार्टी पर संदिग्ध आतंकियों ने गोलियां चला दी जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर उस समय गोलियां बरसाईं जब वह पमबे में यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। इस हमले में शहीद हुए सिपाही की पहचान कांस्टेबल निसार अहमद के रूप में हुई है। वहीं आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Next Story