भारत

पुलिसकर्मी ने पुलिसकर्मी पर ही उठाया हाथ, फिर जमकर मारपीट

jantaserishta.com
23 Aug 2026 5:00 PM IST
पुलिसकर्मी ने पुलिसकर्मी पर ही उठाया हाथ, फिर जमकर मारपीट
x
वीडियो भी सामने आया.
हैदराबाद: तेलंगाना के वारंगल के उर्सु गुट्टा में एक बार के बाहर पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. शराब के नशे में हुए विवाद के बाद तेलंगाना विशेष पुलिस के एक बटालियन कॉन्सटेबल और ऑन-ड्यूटी बीट कॉन्सटेबल के बीच बहस हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया.
बटालियन कॉन्सटेबल बहुत ज्यादा शराब के नशे में था. उसने बार परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया था. स्थिति बिगड़ती देख बार के कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 डायल किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही बीट कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां बिना शर्ट पहने घूम रहे बटालियन कॉन्सटेबल को अपनी शर्ट पहनने और बार परिसर से बाहर जाने को कहा. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
आरोप है कि बहस के दौरान कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी ने बटालियन कॉन्सटेबल को एक थप्पड़ मार दिया. इसके जवाब में बटालियन कॉन्सटेबल ने भी पलटवार करते हुए बीट कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी को थप्पड़ जड़ दिया.
इसके बाद कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी ने पुलिस लाठी से बटालियन कॉन्सटेबल पर हमला कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोग भी इस विवाद में कूद पड़े और उन्होंने भी बटालियन कॉन्सटेबल के साथ मारपीट की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story