2 कांस्टेबल समेत एक पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड, ढाबे पर खाया खाना, पैसे देने की आई बारी तो...

एटा. उत्तर प्रदेश स्थित एटा (Etah) में 2 कॉन्सटेबल समेत एक पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसा देने से इनकार कर दिया. जब पैसे मांगे तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर फर्जी एनकाउंटर की कहानी कहानी गढ़कर ढाबा मालिक समेत 9 अन्य को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसकर्मियों ने इन सभी लोगों के पास से अवैध देशी शराब और भांग बरामद होने का दावा करके जेल भेज दिया. बताया गया कि घटना के 40 दिन बाद उनके आरोपी साथियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बाद ही जांच के आदेश दिए.
#एटा में आवेदक श्री प्रवीण कुमार द्वारा दिए गए प्रा0 पत्र जिसमें जनपद एटा में फर्जी मुठभेड़ मामले में कतिपय पुलिस कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं के संबंध में #adgzoneagra @Rajeevkrishna69 द्वारा दी गई बाइट@Uppolice@HomeDepttUP@CMOfficeUP@Etahpolice@igrangealigarh pic.twitter.com/NGYbqpvAXE
— ADG ZONE AGRA (@adgzoneagra) March 23, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





