
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू में जबरन वसूली के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल की पहचान हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन से जुड़े आनंद के रूप में हुई है। आरोपी ने कथित तौर पर एक साड़ी की दुकान के एक कर्मचारी को उसके मालिक को हवाला केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 2 लाख रुपये की उगाही की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 7 दिसंबर को एक साड़ी की दुकान के कर्मचारी राजाराम को रोका था और उसके पास 10 लाख रुपये नकद मिले थे। राजाराम को दुकान से नगदी जमा कर मालिक के घर तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था तभी पुलिसकर्मी ने उसे रोका था।
पुलिस ने कहा कि नकदी के बारे में राजाराम से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आरोपी कांस्टेबल ने उसे धमकी दी कि वह उसके और मालिक के खिलाफ हवाला केस दर्ज करेगा। आरोपी ने बाद में अपने दोस्त के खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए थे।
राजाराम ने इस संबंध में हलासुरु गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और आनंद को गिरफ्तार कर लिया। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने जनता से अपील की है कि अगर पुलिस पैसे की मांग कर रही है तो हेल्पलाइन 112 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि हम उन पुलिसकर्मियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो लोगों को धमकाते हैं और उनसे उगाही करते हैं। दोषी पुलिस कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





