भारत

मंदिर परिसर में मिला मांस का टुकड़ा, ग्रामीण भड़के

jantaserishta.com
21 April 2024 3:42 PM IST
मंदिर परिसर में मिला मांस का टुकड़ा, ग्रामीण भड़के
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बलिया: यूपी के बलिया जिले में हनुमान मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा मांस का टुकड़ा फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सिकन्दरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश पाठक ने रविवार को बताया कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की दोपहर मांस का टुकड़ा मिला। शनिवार दोपहर को पूजा करने के लिए लोग मंदिर पहुंचे तो मांस का टुकड़ा देखकर आक्रोशित हो गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद चक्का जाम समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवानगर के खंड कार्यवाह अम्बर पांडेय की तहरीर पर राम दयाल, राम निवास, कमालुद्दीन व मंजूर हसन के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295 (किसी वर्ग के धार्मिक भावनाओं के अपमान के लिए पूजा स्थल को अपवित्र करना) के साथ ही अन्य सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने मौके पर स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story