भारत

BIG BREAKING: रेलवे ट्रैक के बीच लोहे का टुकड़ा, एसपी ने कर दिया बड़ा खुलासा, दो गिरफ्त में

jantaserishta.com
1 Oct 2024 4:45 PM IST
BIG BREAKING: रेलवे ट्रैक के बीच लोहे का टुकड़ा, एसपी ने कर दिया बड़ा खुलासा, दो गिरफ्त में
x
देखें वीडियो.
बोटाद: गुजरात के बोटाद में ट्रेन को पलटने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बोटाद में 25 सितंबर को कुंडली गांव के पास रेलवे ट्रैक के बीच लोहे का टुकड़ा रखा गया था जिससे पैसेंजर ट्रेन टकरा गई थी। पुलिस ने इसके पीछे बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश की आशंका जताई थी। अब पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की नीयत से इस लोहे के बोल्डर (रेल पटरी का टुकड़ा) को लगाया गया था।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बोटाद एसपी किशोर बलोलिया ने बताया कि 25 सितंबर को कुंडली गांव के पास रेलवे ट्रैक के बीच लोहे का टुकड़ा रखकर पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। यह बेहद गंभीर घटना थी। बोटाद जिला पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एटीएस और केंद्र की विभिन्न एजेंसियों ने इस घटना की जांच की। घटना को अंजाम देने के आरोप में दो लोगों रमेश और जयेश को गिरफ्तार किया गया है।
बोटाद एसपी किशोर बलोलिया ने बताया कि आरोपियों ने ट्रेन को पटरी से उतारने के बाद यात्रियों के पैसे और अन्य सामान लूटने की साजिश रची थी। मामले की जांच जारी है। बता दें कि बोटाद जिले के रानपुर पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रही ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन (19210) तड़के करीब तीन बजे पटरी पर रखे चार फुट लंबे लोहे के टुकड़े से टकरा गई थी। लोहे की पटरी के इस टुकड़े से टकराने के बाद पैसेंजर ट्रेन घंटों रुकी रही थी। यह घटना बोटाद से 12 किलोमीटर दूर कुंडली गांव से आगे हुई थी।
बोटाद एसपी किशोर बलोलिया ने बताया कि बताया कि इन आरोपियों को घटनास्थल के समीप के गांव अड़ोव से पकड़ा है। आरोपियों की मंशा थी कि जब ट्रेन के डिब्बे डिरेल होकर पास के खेतों में गिर जाएं तो वे लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकें। आरोपी घटनास्थल के पास भटकते रहते थे। ये पुलिस जांच को गुमराह करना चाहते थे। इन्होंने डिमार्केशन के लिए लगाए गए पटरी के टुकड़े को पास से ही उखाड़ कर पटरी के बीच में प्लांट किया था। आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story