भारत

फ्लैट के बेडरूम में छत के प्लास्टर का टुकड़ा गिरा, बाल बाल बचे लोग

jantaserishta.com
17 July 2023 12:56 PM IST
फ्लैट के बेडरूम में छत के प्लास्टर का टुकड़ा गिरा, बाल बाल बचे लोग
x
नाम बड़े और दर्शन छोटे, कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है उन सभी बड़े बिल्डर्स का जिन्होंने लोगों से लाखों करोड़ों रुपए लेकर उनके सपनों का घर उनको दिया था।
ग्रेटर नोएडा: नाम बड़े और दर्शन छोटे, कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है उन सभी बड़े बिल्डर्स का जिन्होंने लोगों से लाखों करोड़ों रुपए लेकर उनके सपनों का घर उनको दिया था। अब उस घर में रहने की वजह से लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ रही हैं। घटिया सामग्री से किए गए बिल्डिंग और फ्लैट के निर्माण का असर कुछ दिनों बाद ही देखने को मिलना शुरू हो गया है।
ताजा वीडियो जो सामने आया है वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स का बताया जा रहा है। एक फ्लैट के बेडरूम की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक नीचे गिर गया और लोग बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सामने आया वीडियो अजनारा होम्स के अंदर बने फ्लैट नंबर के-1205 का बताया जा रहा है। पता चला है कि कल यह घटना हुई थी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शुक्र रहा कि कोई भी उस वक्त उस बेडरूम के अंदर मौजूद नहीं था।
अगर रात के वक्त यह घटना होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। फिलहाल यह कोई पहला वीडियो नहीं है। इस तरीके के कई और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को लगातार मिलते हैं जिनमें बिल्डर की घटिया क्वालिटी के निर्माण के चलते खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story