भारत

₹1.86 लाख का 'फोन' ऑर्डर! बॉक्स खुला तो होश उड़ गए...अंदर मिली सिर्फ 'टाइल'

jantaserishta.com
31 Oct 2025 9:26 AM IST
₹1.86 लाख का फोन ऑर्डर! बॉक्स खुला तो होश उड़ गए...अंदर मिली सिर्फ टाइल
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरू: ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार बड़े फ्रॉड हो जाते हैं. कई मामलों में लोग पहले पेमेंट कर कोई सामान ऑर्डर करते हैं लेकिन डिलीवरी पर कभी कोई और सामान डिलीवर हो जाता है तो कभी खाली डब्बा. इसी तरह का ताजा मामला बेंगलुरु में सामने आया है. यहां एक शख्स के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में छोटी मोटी नहीं बल्कि 1.86 लाख की ठगी हो गई.
प्रेमानंद नाम के बेंगलुरु के इंजीनियर ने ऑनलाइन 1.86 लाख रुपये का Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन ऑर्डर किया. फोन ऑर्डर करने के लिए उन्होंने अपने एचडीएफसी कार्ड से एक बार में ही पूरा पेमेंट किया था.
जब घर पर फोन की डिलीवरी हुई तो प्रेमानंद ने उसकी अनबॉक्सिंग का वीडियो शूट किया जिसमें फ्रॉड सामने आ गया. दरअसल, डिलीवरी बॉक्स में किसी फोन की जगह पर एक टाइल का टुकड़ा था. इसके बाद, उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story