भारत

तीसरी कक्षा तक पढ़े शख्स ने की 1.68 करोड़ की साइबर ठगी, ड्राई फ्रूट्स के ऑनलाइन कारोबार का लालच दिया

jantaserishta.com
14 April 2023 10:14 AM IST
तीसरी कक्षा तक पढ़े शख्स ने की 1.68 करोड़ की साइबर ठगी, ड्राई फ्रूट्स के ऑनलाइन कारोबार का लालच दिया
x

DEMO PIC 

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
नोएडा (आईएएनएस)| ड्राई फ्रूट्स के ऑनलाइन कारोबार का लालच देकर 1.68 करोड़ की ठगी करने वाले जालसाज को गुरुवार की दोपहर साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी के खिलाफ कई लोगों ने ठगी का मामला दर्ज कराया था। साइबर थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि जालसाज दुर्गा प्रसाद मिश्रा, निवासी निंदौर थाना परशुरामपुर बस्ती तीसरी कक्षा पास है।
वह फेसबुक के जरिए लोगों से कनाडा की तारों फर्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी का मध्यस्थ बनकर संपर्क करता था और उन्हें ड्राई फ्रूट्स के ऑनलाइन व्यापार का प्रलोभन देता था। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में महिला समेत कई लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2018 में डीपी इंटरप्राइजेज के नाम पर एक कंपनी अंकलेश्वर, भरूच, गुजरात में सचिव उर्फ लल्लन पांडेय और संतोष तिवारी के साथ मिलकर खाता खोला था।
इसके लिए उसे 50 हजार रुपए कमीशन दिया था। साइबर थाना पुलिस ने जालसाज के खातों में करीब 30 लाख रुपए फ्रीज कराए हैं। यह पैसा उसने ठगी कर कमाया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story