
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बाहरी दिल्ली के पूठ कलां गांव में सोमवार तड़के पांच लोगों ने 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि पूठ कलां निवासी घायल संदीप का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 6.28 बजे पूठ कलां गांव में फायरिंग की घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फोन आया, जिसके बाद सुल्तानपुरी थाने से एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुठ कलां में मुख्य बस स्टैंड के पास पुलिस टीम को 7.62 मिमी के दो खाली कारतूस भी मिले। घायल को क्षेत्र के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घायल संदीप ने कहा कि दीपक, शिवम, विक्रम, मिंटू और काला नाम के पांच लोगों ने उस पर गोली चलाई।
बाहरी जिले की मोबाइल क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसफायरिंगपूठ कलां गांवdelhidelhi newsdelhi policefiringpooth kalan village
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





