भारत
बाप रे! फुटपाथ पर कपड़े बेचने वाले का कत्ल, मर्डर हो गया स्टॉल लगाने को लेकर
jantaserishta.com
6 May 2025 8:04 AM IST

x
फैली सनसनी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फुटपाथ पर कपड़े बेचने वाले एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान सचिन कुमार साहू उर्फ राठौड़ के रूप में हुई है, जिसे मीरा-भायंदर वसई-विरार (MBVV) पुलिस की टीम ने पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, राठौड़ 3 जनवरी से फरार था, जब उसने मीरा रोड के नया नगर इलाके में मोहम्मद शम्स तबरेज साहबुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी.
एसीपी (क्राइम) मदन बल्लाल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राठौड़ और अंसारी के बीच सार्वजनिक सड़क पर स्टॉल लगाने को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोली मारकर अंसारी की हत्या कर दी गई थी.
पुलिस ने आरोपी की तलाश में तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और खुफिया तंत्र का सहारा लिया. कई राज्यों में छापेमारी के बाद आखिरकार उसे पंजाब से गिरफ्तार किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





