
x
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामनगर: रामनगर में कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक चोरपानी रामनगर का रहने वाला था। दरअसल, आपदा कंट्रोल रूम और एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई। एसडीआरएफ की सर्चिंग टीम को काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शव मिला। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसडीआरएफ उप निरीक्षक मनीष भाकुनी ने बताया कि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की। लेकिन, उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डूबे व्यक्ति के शव को कोसी बराज से बरामद कर लिया गया। मृतक का नाम निहाल, पुत्र हरीश राम था, जो चोरपानी रामनगर का रहने वाला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





