भारत

अस्पताल में मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
26 Oct 2025 6:04 PM IST
अस्पताल में मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
x
अफरा-तफरी मच गई.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने रविवार को तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इसी जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई।
घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। रविवार को दोपहर के समय वे वार्ड से बाहर आए और अचानक अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर मेघनाथ मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मरीज ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वार्ड में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल भवन की ऊपरी मंजिलों पर सुरक्षा ग्रिल लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story