भारत

ट्रेन में आग लगने से एक यात्री जिंदा जला, लोको पायलट की सूझबूझ ने बचाई 158 जिंदगियां

Nil dhankar
29 Dec 2025 7:38 AM IST
ट्रेन में आग लगने से एक यात्री जिंदा जला, लोको पायलट की सूझबूझ ने बचाई 158 जिंदगियां
x
वीडियो

आंध्रप्रदेश। विशाखापट्टनम से करीब 66km दूर येलमंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 12:45 बजे ट्रेन में आग लगने की खबर मिली।

जब ट्रेन में आग लगी, तो दोनों कोच में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। पुलिस को B1 कोच से एक शव मिला। मरने वाले की पहचान 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है।

जले हुए कोचों को ट्रेन से अलग करके एर्नाकुलम रवाना कर दिया गया। यात्रियों को दूसरे साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के B1 कोच में आग लगी, फिर आग M2 कोच में फैल गई। आग की लपटें देखकर घबराए यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची और ट्रेन से बाहर भागे। ट्रेन के दोनों कोच जल गए हैं, इसमें यात्रियों का सामान भी जल गया।


Next Story