भारत

मंदिर का हिस्सा अचानक ढहा, लोगों ने बताया आवाज काफी तेज थी

jantaserishta.com
29 Aug 2026 11:56 AM IST
मंदिर का हिस्सा अचानक ढहा, लोगों ने बताया आवाज काफी तेज थी
x

AI तस्वीर

देखें वीडियो.
प्रयागराज: प्रयागराज स्थित स्वामी नारायण मंदिर का एक हिस्सा बीती रात अचानक ढह गया। जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मत गई। कई लोग बाल-बाल बचे। तेज आवाज के साथ बिल्डिंग गिरी तो आस-पास के लोग भागकर आए तो देखा कि मंदिर का एक हिस्सा ढह गया है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक स्थानीय महिला गीता ने बताया कि रात लगभग 11 बजे यह हादसा हुआ है। हम लोग बगल में ही रहते हैं, अचानक तेज आवाज आई तो सब लोग देखने आए। यहां आकर देखा तो मंदिर का हिस्सा गिरा हुआ था। किस कारण से हिस्सा गिरा है, यह तो पता नहीं है, लेकिन यहां एक मकान बन रहा था; शायद इस वजह से गिरा होगा। गीता ने आगे बताया कि आवाज काफी तेज थी।
एक और स्थानीय शख्स मोईन अली ने न्यूज एजेंसी से बताया कि ऐसा लगा कि जैसे भूकंप का झटका हो, इसके बाद तेज आवाज आई। हम लोग देखने आए तो धुआं उठता हुआ दिखा, जब बगल में देखा तो मंदिर का हिस्सा गिरा था। यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे घटी। उन्होंने बताया कि स्वामी नारायण मंदिर है। इसी में तीन मंजिला मकान बना हुआ था। उन्होंने बताया कि बगल में गड्ढा खोदा गया था, इसी वजह से यह हिस्सा गिरा है। मोईन अली ने बताया कि बगल में ही हम लोग रहते हैं। घटना के बाद हम लोगों में काफी डर का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story