भारत

शिवरात्रि के मौके पर एक दर्दनाक हादसा, कुंड में डूब जाने से युवक की मौत

jantaserishta.com
1 March 2022 9:30 PM IST
शिवरात्रि के मौके पर एक दर्दनाक हादसा, कुंड में डूब जाने से युवक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शिवरात्रि के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंदिर के पास ही तालाब (कुंड) में डूब जाने की वजह से 18 साल के एक युवक की मौत हो गई है. घटना कुरुक्षेत्र के स्थानेश्वर महादेव मंदिर की है.

जानकारी के मुताबिक मंदिर में बने पानी के तालाब (कुंड ) में डूबने से युवक की मौत हुई. युवक के डूबने के बाद गोताखोरों की टीम ने लाश को बाहर निकाला जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया.
युवक की मौत के बाद मौके पर इतनी भीड़ लग गई की उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी. कुरुक्षेत्र के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में युवक के डूबने के बाद सनसनी फैल गई. बॉडी को बाहर निकालने के बाद आनन फानन में उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि जैसे ही एक शख्स के डूबने की सूचना मिली वो टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह से युवक को बाहर निकाला गया. काफी कोशिशों के बाद भी युवक की जान नहीं बचाई जा सकी.
वहीं मंदिर परिसर में युवक की मौत के बाद पुलिस अधिकारी प्रतीक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. अब शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही है. बेटे की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story