भारत

शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, मोहम्मद अली नाम अपनाने वाले आयुष ने फिर बदला धर्म

SHIDDHANT
29 Jun 2026 8:48 PM IST
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, मोहम्मद अली नाम अपनाने वाले आयुष ने फिर बदला धर्म
x
धर्म परिवर्तन के बाद आयुष मलिक की घर वापसी
Shamli शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। धर्म परिवर्तन के बाद मोहम्मद अली नाम अपनाने वाले आयुष मलिक ने दोबारा सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है। उनकी ‘घर वापसी’ के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
आयुष मलिक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था। हालांकि, परिवार को हो रही परेशानी और तनाव को देखते हुए उन्होंने पुनः सनातन धर्म स्वीकार करने का फैसला किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने स्वयं लिया है।
आयुष के पिता देवराज मलिक ने दावा किया है कि उनके बेटे ने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। इससे पहले देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराया गया। उनका कहना था कि यह सब करोड़ों रुपये की पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश का हिस्सा था।
देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी ने सुनियोजित तरीके से आयुष को परिवार से दूर कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में धर्म परिवर्तन की
परिस्थितियों
, कथित साजिश और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि यह मामला राज्यभर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आयुष मलिक की घर वापसी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जबकि पुलिस और संबंधित एजेंसियों की जांच अभी जारी है।
Next Story